Ujjain Mahakal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ujjain Mahakal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 1 सितंबर 2026
॥ बोल बम बम भजन ॥
॥ बोल बम बम भजन ॥
बोल बम बम प्यारे बोल बम बम,
बम बम बम बम बम बम बम बम,
जिंदगी से मिट जाएगा हर गम,
बोल बम बम प्यारे बोल बम बम ॥
बड़े ही कृपालु शिव संकट हर लेते हैं,
जो द्वार पे आए झोली भर देते हैं,
भज ले हर हर, भज ले बम बम,
बोल बम बम प्यारे बोल बम बम ॥
उज्जैन के राजा महाकाल मतवाले हैं,
भक्तों के पालनहार, भोले-भाले हैं,
इनकी शरण में आए, मिटे जनम जनम के गम,
बोल बम बम प्यारे बोल बम बम ॥
भक्त आलोक तेरे नाम का दीवाना है,
भोले तेरे चरणों में ही ठिकाना है,
हर घड़ी, हर पल जपूँ तेरा ही बम बम,
बोल बम बम प्यारे बोल बम बम ॥
डमरू वाले बाबा का डमरू जब बाजे,
सारी नगरी शिव के रंग में साजे,
नाचे गाए सारा आलम, कहे बम बम,
बोल बम बम प्यारे बोल बम बम ॥
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
जय अम्बे खप्पर वाली -नया भजन 2026
जय अम्बे खप्पर वाली ।। जय अम्बे खप्पर वाली, जय संकट हरने वाली, तेरी महिमा गाये भारती, ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आर...